भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। वाराणसी की मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत ने पवन सिंह समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पवन सिंह के खिलाफ वाराणसी के रहने वाले होटल व्यवसाई ने फिल्म में इन्वेस्ट कराने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने फिल्म से मोटी कमाई का दिया गया झांसा
वाराणसी के रहने वाले होटल व्यवसाय विशाल सिंह का आरोप है कि साल 2017 में महाराष्ट्र के रहने वाले प्रेम शंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय में फिल्म बनाने के लिए उनसे संपर्क किया। विशाल सिंह को भरोसा दिलाया गया कि उन्हें फिल्म से मोटी कमाई होगी। इसके बाद उनकी मुलाकात भोजपुरी स्टार पवन सिंह से कराई गई।

पीड़ित ने लगाया 1.25 करोड़ ठगी का आरोप
साल 2018 में फिल्म बॉस के निर्माण के लिए एक एग्रीमेंट तैयार किया गया। इसके तहत विशाल सिंह को फिल्म के मुनाफे का 50 फीसदी रकम देने का वादा किया गया। एग्रीमेंट के तहत विशाल सिंह को फिल्म का निर्माता बनाया गया, जबकि पवन सिंह मुख्य अभिनेता के रोल में बताए गए। विशाल सिंह ने फिल्म की शूटिंग के लिए अलग-अलग खातों से 1.25 करोड़ रुपए श्रेया फर्म में जमा किए।
- मुनाफा मांगने पर जान से मारने की धमकी
विशाल सिंह का आरोप है कि ज़ब फिल्म रिलीज हुई तो उसके बारे में जानकारी नहीं दी गई, बाद में पता चला की पिक्चर बेच दी गई और अच्छा मुनाफा भी कमाया गया है उन्होंने जब अपना मुनाफा मांगा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.

विशाल सिंह का यह भी आरोप है कि फिल्म रिलीज होने के बाद जब उन्होंने अपना हिस्सा मांगा तो पहले टालमटोल किया गया और फिर बाद में जान से मारने की धमकी दी जाने लगी.








Leave a Reply