दुकान को कब्जा मुक्त कराने के लिए युवक बजुर्ग बीमार माँ को लेकर एस एसपी से लगाई गुहार

दुकान को कब्जा मुक्त कराने के लिए युवक बजुर्ग बीमार माँ को लेकर एस एसपी से लगाई गुहार

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के चन्दोबाई मोहल्ला निवासी कमल किशोर ने अपनी दुकान पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

कमल किशोर के अनुसार, उन्हें यह दुकान 12 जनवरी 2021 को गांधी सूरज पुत्र हरिचन्द्र गांधी ने दान में दी थी। तब से वह यहां बिजली के सामान की रिपेयरिंग का काम कर रहे हैं। इस संपत्ति को लेकर उनका पारिवारिक भाई चन्द्र प्रकाश गांधी के साथ न्यायालय में विवाद चल रहा है।

4 अगस्त को हुई घटना

आरोप है कि 4 अगस्त 2025 को कमल की अनुपस्थिति में चन्द्र प्रकाश गांधी और उनकी पत्नी सोनिया 112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान पर ताला लगा दिया। जब कमल के बड़े भाई राजीव ने विरोध किया, तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

कमल किशोर ने बताया कि दुकान दान में मिलने से पहले उन्होंने इसे खरीदने के लिए पैसे दिए थे। उन्होंने बैनामा भी कराया था। इसके बावजूद उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्द्र प्रकाश गांधी और उनकी पत्नी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
कोर्ट में लंबित है।पीड़ित का कहना है कि विवाद का मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद प्रतिपक्ष ने दबाव बनाकर दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। यह कानून के विरुद्ध है। उन्होंने एसएसपी से मामले की गहन जांच करने की मांग की है। साथ ही मारपीट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और दुकान का कब्जा वापस दिलाने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts