भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में जालौन के किसानों ने एक विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस के प्रति सम्मान प्रकट करना था, बल्कि किसानों की मांगों को उठाना और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ विवाद पर सरकार का समर्थन करना भी था।

इस यात्रा में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए।
बता दें कि, उरई नगर में निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। यात्रा का समापन जिला प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपने के साथ हुआ। किसान नेताओं ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे को एक ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं, विशेषकर एमएसपी, कर्ज माफी और सिंचाई सुविधाओं को लेकर मांगें रखीं। किसान नेताओं ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी कीमत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में न झुके, देश का किसान उसके साथ है।https://www.facebook.com/share/v/1BJyjcAwfk

वहीं, राजवीर सिंह जादौन राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय किसान यूनियन ने कहा हम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश देना चाहते हैं। साथ ही, हम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले। अमेरिका के साथ चल रहे व्यापारिक विवाद में हम सरकार के साथ हैं, लेकिन सरकार को भी किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए







Leave a Reply